आईपीएल इतिहास की 5 सबसे तेज गेंद: दो भारतीय तेज गेंदबाज टीम में शामिल।

वैसे तो IPL में हमेशा से  बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। जहां बल्लेबाज अपनी कौशल से हर एक बॉल पर शॉट खेलकर रन बटोरने की कोशिश करता है। लेकिन कभी कभी ऐसे मौके भी आए हैं जहां गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार से बैट्समेन को परेशान किया है।

इस लेख में ऐसे टॉप 5 मौके हैं, जब बॉलर ने अपनी गति और बॉउन्स से बैट्समेन के चारों खाने चित्त कर दिए थे। रोचक बात यह है की टॉप 5 सबसे तेज गेंद में 2 गेंद भारतीय फास्ट बॉलर के द्वारा डाली गई है। 

1. शॉन टेट (157.71 km/h)

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट, अपनी तेज गति बॉलिंग के लिए विश्वप्रसिद्ध हैं। उन्होंने 2011 में राजस्थान रॉयल्स के तरफ से खेलते हुए अभी तक के आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद डाली थी। टेट ने इस मैच में 157. 71 की गति से एक बॉल फेंककर एरॉन फिंच को चौंका दिया था।

2. लॉकी फर्ग्यूसन (157.3 km/h)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन। जिन्होंने IPL 2022 में गुजरात टाइटन्स के तरफ से खेलते हुए राजस्थान के बैट्समेन बटलर के लिए 157.3 km/h की गेंद फेंकी थी।बटलर इस गेंद को बैट से छु भी नहीं पाए थे। यह गेंद सीधा विकेटकीपर के दस्ताने में गई थी।

3. उमरान मलिक (157 km/h)

इस लिस्ट में तीसरे लेकिन इंडियन बॉलर मे पहले नंबर पर सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकार्ड उमरान मलिक के नाम है। 2022 में हैदराबाद के तरफ से खेलते हुए उमरान मलिक ने 157 km/h की गति से गेंद फेंककर सबको चकित कर दिया था। जम्मू कश्मीर से आने वाले इस खिलाड़ी के पास लगातार 150 + की गति से गेंद फेंकने का कौशल है।

4. मयंक यादव (156.7 km/h)

आईपीएल इतिहास की 5 सबसे तेज गेंद: दो भारतीय तेज गेंदबाज टीम में शामिल।

मयंक यादव चौथे गेंदबाज हैं जिन्होंने IPL इतिहास में सबसे तेज गेंद डाली है। मयंक ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स की ओर से खेलते हुए 2024 में 156.7 km/h की गति से गेंदबाजी कर एनरिक नॉर्टजे की रिकार्ड को तोड़ा था। मयंक यादव भी लगातार 150 + की गति से बॉल फेंक सकते हैं। लेकिन यह युवा खिलाड़ी इंजरी के कारण IPL से बाहर है।

5. एनरिक नॉर्खिया (156.22 km/h)

इस लिस्ट में पाँचवे नंबर पर है साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया। जिन्होंने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 156.22 km/h की गति से बॉल फेंककर रिकार्ड कायम किया था। उस सीजन यह आईपीएल की सबसे तेज गेंद थी।

मैं कुंदन साह हूँ, एक एमबीए छात्र हूँ। मुझे कंटेंट राइटिंग में 7 साल का अनुभव है। पिछले सात सालों में, मैंने अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म के लिए 3000 से ज़्यादा लेख लिखे हैं।

2 thoughts on “आईपीएल इतिहास की 5 सबसे तेज गेंद: दो भारतीय तेज गेंदबाज टीम में शामिल।”

Leave a Comment