इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज के बीच सगाई कि रस्म पूरी हो गई है। रविवार को लखनऊ के होटल सेन्ट्रम में परिवार और दोस्तों कि उपस्थिति में एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर यह रस्म पूरी कि गई।
इस कार्यक्रम में खेल जगत व राजनीति के कई बड़े नाम आशीर्वाद देने पँहुचे। जिसमें मुख्य रूप से सपा नेता अखिलेश यादव, जया बच्चन, सांसद रामगोपाल यादव के साथ साथ BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ,पीयूष चावला, प्रवीण कुमार व यूवी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल शामिल हुए।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के इंगेजमेंट कार्यक्रम के लिए 300 लोगों को निमंत्रण दिया गया था। जिसमें प्रिया सरोज कि तरफ से ज्यादातर राजनेताओं को निमंत्रण दिया गया वहीं रिंकू सिंह कि तरफ से शामिल होने वाले गेस्ट क्रिकेट से संबंध रखने वाले लोग थे।
2.5 लाख के अंगूठी पहनाई गई।
इस सेरेमनी के लिए रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने विशेष अंगूठी का इंतजाम किया था। प्रिया सरोज ने कोलकाता के डिजाइनर से रिंकू सिंह के लिए अंगूठी का डिजाइन करवाई थी।
वहीं रिंकू सिंह ने भी प्रिया सरोज के लिए मुंबई से विशेष अंगूठी मँगवाई थी। एक अंगूठी कि कीमत 2.5 लाख से ज्यादा कि बताई जा रही है।
अंगूठी पहनाते हुए रो पड़ी प्रिया सरोज।
सगाई कि रस्म के दौरान रिंकू सिंह ने अपनी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज को जब अंगूठी पहनाया तो प्रिया सरोज भावुक होकर रो पड़ी।
प्रिया सरोज कि आँखों में आँसू देखकर रिंकू सिंह भी थोड़ा भावुक हो गए। इसके बाद प्रिया सरोज ने टिशू पेपर कि मदद से आँसू को साफ किया।
- मशहूर पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की मौत? जानिए वायरल वीडियो के पीछे का सच!
- दो बार के वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी पीयूष चावला ने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास।
इसके पहले होटल में ही रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने प्री इंगेजमेंट वीडियो शूट भी कराए। इस दौरान रिंकू सिंह सफेद रंग कि शेरवानी और लाइट पिंक रंग के लहंगे में प्रिया सरोज काफी खूबसूरत लग रही थी।
दोनों कि शादी कि तारीख भी पहले से तय हो गई है। पारिवारिक सूत्रों के हवाले से छपी विभिन्न आर्टिकल के अनुसार दोनों वाराणसी के पाँच सितारा होटल में 18 नवंबर को शादी करेंगे।