ICC Women’s World Cup 2025 से पहले भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन वनडे सीरीज खेलेगी। यह सीरीज वर्ल्ड कप से पहले खुद को परखने का अंतिम मौका होगा। जो कि सितंबर के महीने में खेली जानी है।
BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने 29 मई को भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए शेड्यूल जारी कर इस बात की औपचारिक घोषणा कर दी है कि इस सीजन मानसून के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार घरेलू सरजमी पर ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ेंगी।
चूंकि इस साल के अंत में महिला विश्व कप का आयोजन होना है। जिसमें भारत मेजबानी करेगा। इसलिए यह सीरीज भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए महत्वपूर्ण सीरीज होने वाली है।
- RCB vs PBKS: पहले क्वालीफायर मैच में बेंगलुरु ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा।
- टी दिलीप की फील्डिंग कोच के रूप में पुनः
- IPL फाइनल में शामिल होंगे तीनों सेना प्रमुख।
चूंकि विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए यह आखिरी द्विपक्षीय सीरीज होगी जिसमें भारतीय महिला टीम शिरकत करते हुए नजर आएगी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का फुल शेड्यूल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेले जाने वाले इस सीरीज में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। जिसकी शुरुआत 14 सितंबर होगी। इस घरेलू सीरीज में सिर्फ वनडे सीरीज खेले जाएंगे। और तीनों मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेली जाएगी।
मैच | तारीख | स्थान | समय |
पहला वनडे | रविवार, 14 सितंबर | चेन्नई | 1:30 PM |
दूसरा वनडे | बुधवार, 17 सितंबर | चेन्नई | 1:30 PM |
तीसरा वनडे | शनिवार, 20 सितंबर | चेन्नई | 1:30 PM |