भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण बीसीसीआई ने IPL 2025 को किया रद्द।

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए BCCI ने  IPL 2025 को एक हफ्ते के लिए रद्द (SUSPEND) कर दिया है। BCCI के द्वारा यह फैसला तब लिया गया जब 8 मई को पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला करने कि कोशिश की।

बोर्ड ने यह फैसला शुक्रवार को आयोजित एक मीटिंग के बाद लिया। जिसमें फ्रेंचाइजी के मालिक और IPL काउंसिल बोर्ड के सदस्य मौजूद थे। इस फैसले के बाद 9 मई से अगले आदेश तक आईपीएल के कोई भी मैच नहीं होंगे।

BCCI ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बताया कि  – “यह अच्छा नहीं लगता कि देश में युद्ध जैसे हालात हो और हम IPL का आयोजन करें ” आगे उन्होंने PTI से बात करते हुए बताया कि यह खिलाड़ियों कि सुरक्षा के लिए भी सही नहीं था।

इसके अलावा BCCI ने स्पष्ट किया कि वह राष्ट्र के साथ खड़ा है और बोर्ड भारत सरकार द्वारा गाइडलाइन को फॉलो करने के लिए तैयार है।

बीसीसीआई ने सेना के जवानों कि हिम्मत और समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि, “बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और नि:स्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके वीर प्रयासों ने देश की सेवा की है।

गौरतलब है कि गुरुवार को धर्मशाला में PBKS vs DC के बीच खेले जा रहे मैच को सीमा में गतिरोध बढ़ने के कारण बीच में ही रोक दिया गया था। जिसके बाद खिलाड़ियों व अन्य सपोर्टिंग स्टॉफ को विशेष ट्रैन से रेस्क्यु कर सुरक्षित तरीके से दिल्ली लाया गया।

इसके पहले भी IPL को रद्द करना पड़ा था।

इसके पहले भी IPL को रद्द करना पड़ा था।

यह पहली बार नहीं है जब IPL को रद्द करना पड़ा है। इसके पहले 2021 में कोविड लहर के समय में भी IPL को कुछ माह के लिए रोकना पड़ा था। जिसके बाद बाँकी के मैच को UAE में कराया गया था। इसके अलावा 2024 का आईपीएल भी देश में लोकसभा चुनाव के कारण दो शिफ्ट में कराया गया था।

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

Leave a Comment