धोनी के पेरेंट्स पहली बार पंहुचे चेन्नई का मैच देखने। क्या यह धोनी के रिटायरमेंट का है संकेत?

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर क्रिकेट जगत में एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। वजह है शनिवार को खेले जा रहे चेन्नई और दिल्ली के बीच आईपीएल के 17 वें मैच में महेंद्र सिंह धोनी के माता पिता को दर्शक दीर्घा में स्पॉट किया गया।

जिससे क्रिकेट जगत में आशंकाओ का बाजार गर्म हो गया कि क्या धोनी के माता – पिता अपने बेटे को अंतिम बार क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए देखने के लिए आए थे? 

दरअसल धोनी के माता पिता इसके पहले कभी भी मैदान में मैच के दौरान नहीं देखे गए हैं । वे दोनों धोनी के एक फॉर्म हाउस में रहते हैं जो आमतौर पर  लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। इसलिए जब मैच के दौरान कैमरा उनके उपर गया तो कामेंट्री पैनल से लेकर सोशल मीडिया में धोनी के सन्यास को लेकर कयास लगाए जाने लगे।

क्या यह धोनी के अंतिम आईपीएल का संकेत है?

क्या यह धोनी के अंतिम आईपीएल का संकेत है?

धोनी के इतने लंबे क्रिकेटिंग कैरियर में उनके माता-पिता हमेशा पर्दे के पीछे रहे हैं। वे सार्वजनिक रूप से बहुत कम नजर आते हैं। जिसकी वजह से मैदान में उनकी उपस्थिति निश्चित रूप से कोई न कोई प्लान का हिस्सा होगा।

वैसे भी धोनी अब 43 वर्ष के हो गए हैं वे पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने सिर्फ आईपीएल में खेलने का फैसला किया था, वो भी सीमित भूमिकाओं के साथ । और इस सीजन उन्हे बैटिंग क्रम को लेकर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है।

ऐसे में यह कयास लगाना गलत नहीं होगा कि यह सीजन उनका आखिरी हो सकता है। वैसे भी फ्लेमिंग ने पिछले मैच के दौरान धोनी के फिटनेस को लेकर भी बयान जारी किया था कि उनके घुटने पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है।

हालांकि धोनी या फ्रेंचाईजी कि ओर से रिटायरमेंट को लेकर कोई भी औपचारिक बयान सामने नहीं आया है जिससे स्पष्ट रूप से यह कहा जा सके कि धोनी कब सन्यास ले रहे हैं।

 

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

Leave a Comment