दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल मैच में जब धोनी के माता पिता को स्टेडियम में पहली बार देखा गया तो धोनी के सन्यास को लेकर अफवाहें तेज हो गई।
मगर धोनी ने एक ताजा पॉडकास्ट में अपने सन्यास कि खबरों पर विस्तार से बात किया। जिसके बाद धोनी कि रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह के मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि उनके माता पिता मैच देखने के लिए स्टेडियम पँहुचे थे उसका धोनी के रिटायरमेंट से कोई संबंध नहीं है।
क्योंकि मैच के बाद में भी धोनी ने रिटायरमेंट को लेकर ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि टीम के कोच फ्लेमिंग ने मैच के बाद धोनी के रिटायरमेंट पर जरूर ये बातें कहीं।
राज शमानी के पॉडकास्ट में धोनी ने क्या कहा?
युट्यूबर राज शमानी के 6 अप्रेल को पोस्ट एक पॉडकास्ट में धोनी ने अंतिम आईपीएल के बारे में खुलकर बातें बताई। इस पॉडकास्ट में धोनी से पूछा गया कि क्या वें अंतिम बार आईपीएल खेल रहे हैं तो इसके जवाब में धोनी ने कहा कि – नहीं, इस सीजन के अंत तक मै सन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहा हूँ।

आगे उन्होंने बताया कि – इस सीजन के बाद वह अपने शरीर को आठ महीने का समय देंगे और यह देखेंगे कि क्या वह अगले सीजन खेलने के लिए तैयार हैं।
- RCB के खिलाफ वापसी कर सकते हैं बुमराह?
- जानिए आईपीएल में दो बार पेनल्टी झेल सुर्खियों में आये दिग्वेश राठी कि कहानी।
- पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 टॉप के गेंदबाज।
- टॉप 4 टीम IPL 2025 के प्लेऑफ में जाने वाली कौन हो सकती है?
- 2025 में IPL कैसे देखें: आसान और मुफ्त तरीके
अगले साल के आईपीएल में वह 44 वर्ष के हो जाएंगे इस पर बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि – “ मै अभी आईपीएल खेल रहा हूँ, मैं चीजों को आसान रखता हूँ । मैं आगे कब तक खेलूँगा इसका फैसला मैं नहीं बल्कि मेरा शरीर करेगा।”
फ्लेमिंग ने भी धोनी के सन्यास कि अटकलों को किया खारिज।
दिल्ली के खिलाफ मैच हारने के बाद पोस्ट मैच इंटरव्यू में फ्लेमिंग से पूछा गया कि क्या धोनी सन्यास के बारे में सोच रहे हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, मेरी उनसे सन्यास को लेकर कोई बात नहीं हुई है। वह खेल रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि, “ धोनी को कब सन्यास लेना चाहिए वह मेरा काम नहीं है। अभी इस विषय पर मुझे कुछ पता नहीं। अभी मैं बस उनके साथ काम करने का लुत्फ उठा रहा हूँ। मै आजकल धोनी से इस बारे में बात भी नहीं करता, आप लोग ही पूछते रहते हैं।