आईपीएल के 18वें सीजन का कारवां 22 मार्च से शुरू हो जाएगी। सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के महेन्द्र सिंह धोनी नेट में पसीना बहाते हुए नजर आए हैं।
एम एस धोनी 2025 में एक बार फ़िर पिली जर्सी में सीएसके कि ओर से खेलते नजर आएँगे। जहाँ फैंस को उम्मीद है कि धोनी पिछले साल कि तरह ही अंतिम कुछ ओवरों में लम्बे लम्बे छक्के मारते हुए दिखेंगे।
धोनी का अनुभव युवाओं के लिए बूस्टर डोज से कम नहीं
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी एक बार फ़िर अपने मार्गदर्शन और अनुभव से टीम के युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में जुट गए हैं।
हाल ही में एक प्रेक्टिस सेशन के दौरान धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए देखा गया।
आईपीएल 2025 कि तैयारी के तहत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी युवा खिलाड़ियों को बैटिंग और विकेट किपिंग कि बारीकीयों से अवगत करा रहे थे।
- क्या आईपीएल में एमएस धोनी की विरासत को जिंदा रख पाएंगे रुतुराज गायकवाड़?
- 2025 में IPL कैसे देखें: आसान और मुफ्त तरीके
नेट अभ्यास के दौरान का यह वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है जिस वीडियो को CSK ने अपने सोशल हेंडल से शेयर करते हुए कैप्शन दिया है “ मास्टरक्लास के टच के साथ यंगस्टर्स का मार्गदर्शन ‘’।
मुंबई के खिलाफ खेलेंगे धोनी अपना 265 वां मैच

आईपीएल में धोनी ने अभी तक 264 मैच खेल चुके हैं। जिसमें 39.13 कि औसत से 5243 रन बनाएं हैं। जिसमें 24 अर्धशतक के साथ 84 रन कि सर्वोच्च पारी भी शामिल है।
इस साल धोनी पिछले साल कि तरह ही ऋतुराज गायकवाड़ कि कप्तानी में खेलते हुए दिखेंगे जहाँ मुश्किल समय में धोनी खुद फील्डिंग सेट करते व बॉलिंग चेंज करते हुए नजर आते हैं.।
महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव का कितना फायदा चेन्नई को होता हैं यह तो समय बताएगा लेकिन माही के मार्गदर्शन और उनकी उपस्थिति से टीम का मनोबल जरूर बढ़ा होगा।
1 thought on “चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ियों को समझाते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी”