IPL के 41 वें मैच में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगी।
खराब प्रदर्शन से जूझ रही हैदराबाद अपने घर में मुंबई इंडियंस के सामने इस मैच में वापसी करना चाहेगी। वहीं मुंबई इंडियंस शुरुआती हार से उबरने के बाद अपनी जीत कि लय को बरकरार रखना चाहेगी।
यह मैच प्ले ऑफ में जाने के लिए दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि लगातार पिछले तीन मैच जीतने के बावजूद मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल पर 8 अंकों के साथ 6 वें नंबर पर है। वहीं हैदराबाद 4 अंकों के साथ नौवें नंबर पर है।
पिच रिपोर्ट
हैदराबाद की पिच बैटिंग के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहाँ पर अधिकतर मैच हाई स्कोरिंग होते हैं। लेकिन पिछले सीजन की तुलना में इस बार उतने रन नहीं बने हैं।
टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग करना चाहेगी। क्योंकि यहाँ पर दूसरी पारी में ओस गिरने की संभावना होती है। इसीलिए हैदराबाद के इस स्टेडियम में दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 82 में से 46 मैच जीते हैं।
बुमराह और बोल्ट हैदराबाद के लिए चुनौती

मुंबई इंडियंस के पास अन्तराष्ट्रीय लेवल के तीन फास्ट बॉलर हैं। बुमराह किसी भी फ्लैट पिच पर बल्लेबाजों को परेशान करने में सक्षम हैं। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट के सामने अभिषेक का रिकार्ड अच्छा नहीं है। अभिषेक ने बोल्ट के सामने सात पारियों में सिर्फ तीस रन बनाए हैं व दो बार आउट भी हो चुके हैं।
हैदराबाद के टॉप ऑर्डर तय करेंगे मैच का परिणाम
हैदराबाद अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर है। जिसमें हेड, अभिषेक शर्मा और क्लासेन हैं। इन तीनों में से अगर दो का बल्ला भी इस मैच में चला तो किसी भी टीम के लिए हैदराबाद को हराना मुश्किल होगा। इन तीनों को बल्ला हैदराबाद के इस ग्राउंड में खूब चलता है। हालांकि इस साल ये तीनों बैट्समेन धीमी पिच पर फँसते हुए दिखे हैं।
- DC VS LSG: मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी के आगे नहीं चली लखनऊ की नवाबी।
- बुमराह और स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ खेल के लिए विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का मिला सम्मान
- IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स पर मैच फिक्सिंग का साया
- रोहित शर्मा ने बताया सबसे मुश्किल गेंदबाज का नाम।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज है अच्छे फार्म में
वैसे मुंबई इंडियंस बहुत ही संतुलित टीम है। पिछले मैच में रोहित शर्मा भी फार्म में वापस लौट गए हैं। मुंबई इंडियंस के पास विल जैक्स, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा अच्छे फार्म में दिखे हैं। हालांकि रोहित शर्मा का पैट कमीन्स के खिलाफ रिकार्ड अच्छा रहा नहीं है।