मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 का आगाज हार के साथ किया है और इस मैच में चन्नेई सुपर किंग्स ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ली है। इस मैच में नूर अहमद मैच के हीरो रहे है इन्होने इस मैच में 4 विकेट हासिल किया और मुंबई इंडियंस की मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया।
इस मैच में मुंबई इंडियंस पहले बेटिंग करते हुए केवल 155 रन 9 विकेट के नुकसान पर बना सकी थी। पॉवरप्ले में ही मुंबई इंडियंस ने अपना 3 विकेट गवा दिया था जिसके बाद मुंबई इंडियंस किसी भी समय अच्छी प्रस्थिति में नहीं लगी और केवल 155 रन रन ही बना पाई जिसे चन्नेई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने आसानी से चेज कर लिया।
मुंबई इंडियंस के हैरान कर देने वाले है रिकॉर्ड

2013 से आज तक मुंबई इंडियंस ने अपना पहला आईपीएल मैच नहीं जीत पाई है और यह रिकॉर्ड हैरान कर देने वाली है। मुंबई इंडियंस ने आखरी बार 2012 में ही अपना आईपीएल ओपनिंग मैच चन्नेई सुपर किंग्स को हरा कर जीता था। जिसके बाद अब तक मुंबई इंडियंस यह कारनामा नहीं कर पाई है। यह कारनामा अपने आप में अद्भुत है जो आज तक किसी भी टीम ने नहीं किया है।
वर्ष | मैच | विजेता |
---|---|---|
2013 | MI vs RCB | RCB |
2014 | MI vs KKR | KKR |
2015 | KKR vs MI | KKR |
2016 | MI vs RPSG | RPSG |
2017 | RPSG vs MI | RPSG |
2018 | MI vs CSK | CSK |
2019 | DC vs MI | DC |
2020 | MI vs CSK | CSK |
2021 | RCB vs MI | RCB |
2022 | MI vs DC | DC |
2023 | RCB vs MI | RCB |
2024 | GT vs MI | GT |
2025 | CSK vs MI | CSK |
मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी टीम है इन्होने कुल 5 आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया है। आईपीएल 2025 शुरुआती मैच हरने के बाद अब आगे के मैच में कैसा प्रदर्शन करती है यह देखना होगा।