ना रोहित शर्मा ना ही हार्दिक पंड्या, यह खिलाड़ी होगा मुंबई इंडियस का नया कप्तान

22 मार्च से आईपीएल के 18 वें सीजन का आगाज हो रहा है। जिसका पहला मैच आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। लेकिन इन सब के बीच मुंबई इंडियंस ने अपने नए कप्तान कि घोषणा कर दी है। 

आपको जान कर हैरानी हो सकती है कि मुंबई इंडियंस ने न तो रोहित शर्मा को अपना कप्तान बनाया है न ही हार्दिक पंड्या 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाले मैच में कप्तानी करेंगे। बल्कि इस मैच के लिए सूर्यकुमार यादव टीम कि कप्तानी करेंगे। 

चूंकि हार्दिक पंड्या इस सीजन के पहले मैच में भाग नहीं ले सकते हैं। क्योंकि स्लो ओवर रेट के कारण उन पर एक मैच का बैन लगा हुआ है।  इसलिए मुंबई इंडियस ने सिर्फ एक मैच के लिए सूर्यकुमार यादव को अपना कप्तान बनाया है। इसकी पुष्टि हार्दिक पंड्या ने मीडिया से बातचीत करते हुए कि। 

रोहित शर्मा को क्यों नहीं बनाया गया कप्तान?

रोहित शर्मा को क्यों नहीं बनाया गया कप्तान ?

मुंबई इंडियस के पास कप्तानी के लिए रोहित शर्मा का भी विकल्प था। जिसकी कप्तानी में टीम ने पाँच ट्रॉफी अपने नाम किया है इसके बावजूद रोहित शर्मा कि जगह, सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियस कि कप्तानी देना आपको हैरान कर सकती है।

लेकिन फ्रेंचाईजी रोहित रोहित शर्मा को अब कप्तान के विकल्प के रूप में नहीं देखती। क्योंकि रोहित शर्मा अब 37 वर्ष के हो गए हैं और यह उम्मीद किया जा सकता है कि वह लगातार ज्यादा समय तक क्रिकेट नहीं खेलेंगे। 

इसलिए फ्रेंचाईजी चाहती है कि कप्तानी कि जिम्मेदारी उसे दी जाए तो लंबे समय तक टीम के साथ जुड़े रहेंगे। साथ ही सूर्यकुमार यादव इंडिया टीम में टी 20 के कप्तान हैं इलसिए बड़े मैचों में उन्हे नेतृत्व करने का अभ्यास भी है जिसका मतलब है कि फ्रेंचाईजी के पास सूर्या के रूप में कप्तानी के लिए ठीक ठाक विकल्प मौजूद है। 

वैसे भी हार्दिक पंड्या इस मैच को छोड़कर आगे के सभी मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे और कप्तानी भी करेंगे। दरअसल पिछले साल हार्दिक पंड्या को रोहित शर्मा कि जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। 

उसक पहले हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटन्स के लिए कप्तान थे। जहाँ उनके नेतृत्व में 2022 में टीम ने फ़ायनल भी जीता था। जिसके बाद 2024 में मुंबई इंडियंस ने फिर से हार्दिक पंड्या को अपने टीम में शामिल करने का फैसला लिया था। 

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

1 thought on “ना रोहित शर्मा ना ही हार्दिक पंड्या, यह खिलाड़ी होगा मुंबई इंडियस का नया कप्तान”

Leave a Comment