पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच दिनों-दिन तनाव बढ़ते जा रहा है। ऐसे में इस बात कि संभावना जताई जा रही है कि इस साल होने वाले एशिया कप में पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है।
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी एशिया कप से पाकिस्तान को बाहर करने के बारे में बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि BCCI भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करेगी। अगर सरकार का रुख पाकिस्तान के साथ सभी रिश्तों को खत्म करना है तो BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) भी इसका पालन करेगी।
दरअसल इस साल के अंत में भारत और श्रीलंका में एशिया कप का आयोजन होना है। लेकिन भारत पाक के बीच बढ़ते तनाव की वजह से दोनों देश एक दूसरे के साथ सभी तरह के द्वीपक्षीय रिश्तों को खत्म कर रहे हैं।
जानिए गावस्कर ने क्या कहा
स्पोर्ट्स तक से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि ‘पाकिस्तान को एशिया कप से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह कि स्थिति बनी हुई है ऐसे में मैं पाकिस्तान को एशिया कप का हिस्सा बनते हुए नहीं देख रहा हूँ।’’
उन्होंने यह भी कहा कि ‘एशियाई क्रिकेट परिषद को भंग कर इसे नए सिरे से बनाना चाहिए और पाकिस्तान की जगह पर यूएइ या हाँगकांग को शामिल करना चाहिए।’
क्या ACC से पाकिस्तान को निकाला जा सकता है?

एशियाई क्रिकेट परिषद का गठन 19 सितंबर 1983 को हुआ था। जिसमें एशिया के 25 देश शामिल हैं। इस संगठन का उद्देश्य एशिया में क्रिकेट को विकसित करना है। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान मुख्य सदस्य देश हैं।
ACC को भंग करने के बारे में ACC के संविधान में इसके लिए नियम बनाया गया है। जिसमें कोई एक देश इसे भंग करने के लिए प्रस्ताव लाएगा। जिसे दो तिहाई बहुमत से मंजूरी मिलने पर ACC को भंग किया जा सकता है।
- केरल क्रिकेट बोर्ड ने श्रीसंत पर लगाया तीन साल का बैन
- 5 भारतीय जिन्होंने IPL में सबसे कम गेंद में लगाया शतक
- कौन सी टीम IPL में चीयरलीडर्स को देती है सबसे ज्यादा पैसा
हालांकि इसके लिए स्पष्ट रूप से और भी सदस्य देश है उसका समर्थन होना चाहिए क्योंकि इसे भंग करने के लिए प्रस्ताव को बहुमत मिलना आवश्यक है।