इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे रिंकू सिंह। सपा सांसद प्रिया सरोज से करेंगे शादी।

इंडियन क्रिकेट टीम के फिनिशर बैट्समैन रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी से सांसद हैं।

शादी से पहले दोनों के बीच 8 जून को रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम है। जो कि बताया जा रहा है की लखनऊ में सम्पन्न होगी।

इस कार्यक्रम के बारे में प्रिया सरोज के करीबियों से पता चला है कि शादी और रिंग सेरेमनी पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा।

गौरतलब है कि IPL 2025 में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। लेकिन इस सीजन KKR की टीम बाहर हो चुकी है।

इसके अलावा आगामी इंग्लैंड दौरे में रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली है। इसलिए जुलाई तक रिंकू सिंह फ्री हैं और जून में इंगेजमेंट की तारीख तय कि गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सगाई कार्यक्रम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, अखिलेश यादव सहित 21 सांसद को निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा और भी राजनेता और क्रिकेटर, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के इंगेजमेंट का हिस्सा बन सकते हैं।

जनवरी में ही दोनों के नामों की चर्चा मीडिया में चली थी कि ये दोनों एक दूसरे से जल्द शादी करने वाले हैं। तभी से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि वे दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

नवंबर में रिंकू-प्रिया की शादी हो सकती है।

नवंबर में रिंकू-प्रिया की शादी हो सकती है।

पारिवारिक सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि दोनों कि शादी कि तारीख भी निर्धारित कर ली गई है। इंगेजमेंट के बाद इसी साल 18 नवंबर 2025 को ये दोनों शादी करेंगे। शादी की रस्में वाराणसी के एक पाँच सितारा होटल में सम्पन्न होगी।

जिसके लिए होटल पहले से बुक होने की बात भी बताई जा रही है। इस शादी में बड़े-बड़े लोगों के शामिल होने कि उम्मीद है। हालांकि शादी कि तिथि को सार्वजनिक रूप से रिंकू सिंह या प्रिया सरोज के तरफ से नहीं बताया गया है।

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

Leave a Comment