राजस्थान के खिलाफ अर्धशतक जड़ रोहित शर्मा ने रचा इतिहास। ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बैट्समैन।

आईपीएल के 50 वें मैच में रोहित शर्मा के नाम एक और रिकार्ड जुड़ गया है। इस रिकार्ड के साथ वह दुनिया के दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

दरअसल इस मैच में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियस के लिए 6000 रन पुरे किए। जिसके साथ ही वह मुंबई इंडियस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। वहीं दुनिया भर के टी 20 में वह इस कैटेगरी के दूसरे खिलाड़ी हैं।

किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली दुनियाभर में पहले नंबर के खिलाड़ी हैं। जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 8871 रन बनाए हैं। चुंकि कोहली आईपीएल के शुरुआत से एक ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं रोहित शर्मा पहले डेक्कन चार्जर्स टीम का हिस्सा थे।

एक ही टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी।

एक ही टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी।

1 विराट कोहली – आरसीबी के तरफ से खेलते हुए कोहली ने सबसे ज्यादा 8871 रन बनाए हैं।

2. रोहित शर्मा –  दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 6000 रन पुरे किए।

3. जेम्स विन्स- इस खिलाड़ी ने बिग इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट टीम से खेलते हुए 5934 रन बनाए हैं।

4. सुरेश रैना –  चौथे नंबर पर हैं मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना। जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5528 रन बनाए हैं।

5. एमएस धोनी – चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिँह धोनी इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं। जिन्होंने एक ही टीम के लिए 5269 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा ने बनाया एक और अर्धशतक

सीजन कि शुरुआत में खराब फार्म से जूझ रहे रोहित शर्मा पूरी तरह से फार्म में लौट आये हैं। रोहित शर्मा ने इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मात्र 36 गेंदों में 53 रन कि पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए। हालांकि रोहित शर्मा के बैट से इस मैच मे कोई छक्का नहीं निकला।

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

Leave a Comment