क्या चैंपियंस ट्रॉफी विजेता कप्तान रोहित शर्मा को हार्दिक पंड्या की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान होना चाहिए?

9 मार्च 2025 को भारत ने चैंपियन ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है और रोहित शर्मा ने बहुत ही अच्छी कप्तानी की है।

फाइनल में रोहित ने अच्छा प्रदर्शन किया है जिसकी वजह से बहुत ही आसानी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ख़िताब भारत जीत गई है जिसके वजह से बहुत सारे मुंबई इंडियन के प्रशासक के मन में यह सवाल है कि क्या रोहित शर्मा को कप्तानी फिर से दिया जा सकता है, मुंबई इंडियंस टीम की।

रोहित शर्मा आखिर क्यों है, हार्दिक से बेहतर कप्तान

रोहित शर्मा आखिर क्यों है, हार्दिक से बेहतर कप्तान

रोहित शर्मा ने 2013 से लेकर 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है और उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल का ट्रॉफी जीत है जो की कोई भी खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए नहीं कर पाया है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को बहुत ही ज्यादा मजबूती मिलती है और लगातार सभी प्लेयर अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं 2025 का चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर रोहित शर्मा ने यह साबित कर दिया।

हार्दिक पंड्या को जरूर 2024 का में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया ,लेकिन उनकी कप्तानी में बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा टीम का और मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे थी।

हार्दिक पंड्या ने जरूर 2022 का आईपीएल ट्रॉफी गुजरात टाइटंस को जिताया और यह बात सच है उनकी कप्तानी में क्षमता जरूर है, लेकिन रोहित शर्मा से अच्छा कप्तान नहीं है।

अगर हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा के रूप में बहुत ही अच्छा कप्तानी का विकल्प है। रोहित शर्मा के होते हुए बहुत ही अच्छा कप्तानी हार्दिक पंड्या सीख सकते हैं।

कौन है मुंबई इंडियंस का कप्तान आईपीएल 2025 के लिए

मुंबई इंडियंस का कप्तान हार्दिक पंड्या को ही बनाया गया है लेकिन खराब प्रदर्शन होने पर रोहित शर्मा को कप्तानी दी जा सकती है। लेकिन यह उम्मीद है इस साल मुंबई इंडियंस बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि उनके सभी प्लेयर बहुत ही अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं।

मैं कुंदन साह हूँ, एक एमबीए छात्र हूँ। मुझे कंटेंट राइटिंग में 7 साल का अनुभव है। पिछले सात सालों में, मैंने अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म के लिए 3000 से ज़्यादा लेख लिखे हैं।

Leave a Comment