मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI ने इंडिया टीम के तीन स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Espncricinfo में पब्लिश आर्टिकल के अनुसार गौतम गंभीर की अगुवाई में BCCI ने तीन महत्वपूर्ण स्टाफ को पद से निलंबित कर दिया है। निलंबित स्टाफ में टीम इंडिया के सहायक कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच टी दिलीप तथा ट्रेनर सोहम देसाई शामिल हैं।
पिछले 2 महीने से यह खबर आ रही थी की बीसीसीआई कुछ स्टाफ कि जल्द छुट्टी करने वाली है। क्योंकि इन स्टाफ के ऊपर यह आरोप लगाया जा रहा था की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान इनके द्वारा इंडिया टीम की गोपनीय जानकारी को लीक किया गया है।
हालांकि BCCI ने अभी तक निलंबन व गोपनीय जानकारी को सार्वजनिक करने के विषय में कोई भी आधिकारिक रूप से सूचना जारी नहीं किया है। यह पूर्ण रूप से गुप्त सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर मीडिया रिपोर्ट है।
बर्खास्त स्टाफ गंभीर के करीबी हैं?

ऐसा माना जाता है की अभिषेक नायर सहित दो और बर्खास्त कर्मचारी हेड कोच गौतम गंभीर के करीबी हैं। BCCI ने गंभीर को कोच का पद संभालने के बाद यह छूट दी थी की वह अपने पसंद के लोगों को सहयोगी स्टाफ के रूप में रख सकता है।
खबर यह भी चली थी की अभिषेक नायर का रोहित शर्मा के साथ भी अच्छे संबंध हैं। जिसकी वजह से गंभीर के कोच बनने के बाद गंभीर और रोहित शर्मा के बीच फैसलों को लेकर कोई टकराव की स्थिति न बने इसके लिए अभिषेक नायर को इन दोनों के बीच मध्यस्थता की जिम्मेदारी दी गई थी।
अभिषेक नायर की नियुक्ति 8 महीने पहले ही की गई थी। हालांकि फील्डिंग कोच व ट्रेनर को तीन साल हो गए हैं उस पद पर काम करते हुए। निलंबन के बाद बहुत जल्द इन तीन पदों पर नई नियुक्तियाँ की जाएगी।
क्या है वजह निलंबन का वजह?
2024-25 के बॉर्डर गावस्कर ट्राफी में भारत को 3-1 से ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी। जिसके बाद कप्तानी को लेकर टीम के अंदर विरोधाभास के स्वर गूंजने लगे थे। लेकिन यह खबर मीडिया तक कैसे पँहुची यह अपने आप में एक बड़ा सवाल था।
- आईपीएल इतिहास की 5 सबसे तेज गेंद
- लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खुशखबरी! टीम के साथ जुड़ा 150+ फेंकने वाला गेंदबाज।
- DC VS RR: सीजन का पहला सुपर ओवर। सांस रोक देने वाली मैच में दिल्ली ने राजस्थान को हराया।
जिसके बाद से BCCI ने अंदर की बात को सार्वजनिक करने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी थी। अब इस निलंबन को ड्रेसिंग रूम के निजी जानकारी को बाहर लीक करने के सजा के रूप में देखी जा रही है।
1 thought on “BCCI ने ड्रेसिंग रूम से जानकारी लीक करने के आरोप में तीन कोचिंग स्टाफ को निलंबित कर दिया।”