इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब IPL में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। लेकिन आजकल उनके बैटिंग से ज्यादा चर्चा उनके ग्लब्स को लेकर हो रही है। जिसमें बड़े-बड़े अक्षर अक्षर में SAR लिखा हुआ है।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को ट्रॉफी दिलाने के बाद रोहित शर्मा अब आईपीएल कि तैयारी में जुट गए हैं। वे नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। नेट मे प्रेक्टिस के दौरान का एक फोटो आजकल सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। जहाँ लोग उनके ग्लब्स में लिखे SAR का अलग अलग मतलब निकाल रहे हैं। लेकिन हम आपको बताएंगे इसका असली मतलब क्या है।
दरअसल रोहित शर्मा ने एक खास उद्देश्य के साथ अपने ग्लब्स में SAR शब्द को लिखवाया है। जिसका मतलब उसके परिवार से जुड़ा हुआ है। इस शब्द का पहला अक्षर S जो कि उनकी बड़ी बेटी “समायरा ” के नाम को इंगित करता है। इसके बाद A का अर्थ उनके बेटे “अयान ” तथा अंतिम अल्फाबेट R जो कि उनकी पत्नि “रीतिका ” के लिए लिखवाया गया है।
इसका मतलब यह है कि रोहित शर्मा इस बार आईपीएल में अपने पूरे परिवार के नाम के साथ मौजूद रहेंगे। पहले भी रोहित शर्मा का पूरा परिवार मैच के दौरान उनका मनोबल बढ़ाने के लिए मैदान में आते रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा के इस ग्लब्स पर लिखे उनके परिवार के नाम से उनका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा।
आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं रोहित शर्मा

IPL के इतिहास में सबसे सफलतम कप्तानों मे से एक रहे हैं रोहित शर्मा। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार ट्रॉफी अपने नाम किया है। रोहित बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ियों कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर कायम हैं। पहला नंबर महेंद्र सिंह धोनी का है।
आईपीएल में रोहित शर्मा का बतौर बल्लेबाज भी प्रदर्शन लाजवाब रहा है। जिसमें उन्होंने 257 मैचों में 2 शतक और 43 अर्धशतक कि मदद से 6628 रन बनाए हैं। इस बीच उनका अधिकतम स्कोर 109 का रहा है। रोहित शर्मा अपने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। अभी तक उन्होंने IPL में उनके बैट से 280 छक्के निकले हैं।
- ना रोहित शर्मा ना ही हार्दिक पंड्या, यह खिलाड़ी होगा मुंबई इंडियस का नया कप्तान
- टॉप 4 टीम IPL 2025 के प्लेऑफ में जाने वाली कौन हो सकती है?
इस सीजन 23 मार्च को वो पहली बार चेन्नई के साथ मैच खेलते हुए दिखेंगे। हालांकि अब वे मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं है। लेकिन इस मैच में वे चाहेंगे कि उनके बैट से रन निकले और मुंबई इंडियस जीत के साथ शुरुआत करे आईपीएल के 18 वें सीजन कि।
2 thoughts on “रोहित शर्मा के ग्लब्स में लिखे SAR का अर्थ है बहुत खास। जानिए उनके जीवन में इसका क्या महत्व है?”