आईपीएल के इतिहास में बहुत ही अच्छे-अच्छे कप्तान हुए हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसा कप्तान आज तक नहीं आया और तीसरे नंबर पर आते हैं, गौतम गंभीर जो इन दोनों के बाद सबसे सफल कप्तान रहे हैं।
1. महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी भारत के पूर्व कप्तान हैं और आईपीएल में भी बहुत ही ज्यादा सफलता पाई है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने 226 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तानी की है और चेन्नई सुपर किंग की तरफ से 16 साल के करियर में उन्होंने 133 मैच जीते हैं।
जिसमें पांच आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है जो इनको सबसे ज्यादा सफल कप्तान बनाता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला आईपीएल 2010 में जीता फिर 2011, 2018, 2021 और 2023 में जीता। महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी करते समय विनिंग परसेंटेज 58.84 का रहा है।
2. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का बतौर कप्तान बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहता है उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है जो महेंद्र सिंह धोनी की तुलना में कम कप्तानी है लेकिन बतौर कप्तानी इन्होंने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी मुंबई इंडियन को जिताई है और पिछले साल हार्दिक पंड्या को कप्तानी रोहित शर्मा के द्वारा दे दी गई।
आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी के बाद। रोहित शर्मा ने 2013 से कप्तानी शुरू की है और 2023 में कप्तानी छोड़ दी है इन्होंने 158 मैच की कप्तानी में 87 मैच जीते हैं और 67 मैच हारे हैं।
3. गौतम गंभीर

गौतम गंभीर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार ट्रॉफी जीत चुके हैं और पहले ट्रॉफी 2012 में जिताया था और दूसरा ट्रॉफी 2014 में और यह एक बहुत ही सफल कप्तान रहे हैं।
2024 में उनकी कोचिंग में कोलकाता नाइट राइडर्स फिर से चैंपियन बना और इन्होंने 129 मैच में कप्तानी किए हैं जिसमें 71 मुकाबले जीते हैं और 57 मुकाबला हारे हैं।