MI VS RCB : मैच से पहले रोहित शर्मा के फिटनेस को लेकर क्या कहा महेला जयवर्धने ने? क्या RCB के खिलाफ खेल पाएंगे हिट मैन?

पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ रोहित शर्मा अपने घुटने के चोट के कारण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। जिसकी वजह से मुंबई को इस मैच में एक नए ओपनर के साथ जाना पड़ा था और शुरुआत अच्छी नहीं रही थी।

तो क्या सोमवार को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में रोहित शर्मा उपलब्ध रहेंगे ? क्या वे अपने चोट से उबर चुके हैं ? इसी सवाल को लेकर महेला जयवर्धने ने महत्वपूर्ण जानकारी शेयर कि। जिसका इंतजार सभी मुंबई इंडियस के फैंस को होगा।

दरअसल सोमवार को मुंबई इंडियंस इस सीजन अपना पांचवा मैच खेलेगी। जहाँ रोहित शर्मा बतौर ओपनर आपको खेलते हुए दिख सकते हैं। क्योंकि उनके घुटने में लगी चोट ज्यादा गंभीर नहीं था जिसकी वजह से रिकवर होने में उन्हे जादा समय नहीं लगा।

रोहित शर्मा आरसीबी के मैच के लिए पूरी तरह फिट।

एक मैच के गैप के बाद रोहित शर्मा वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उसके फिटनेस को लेकर जानकारी देते हुए मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि रोहित शर्मा अब अच्छे दिख रहे हैं। इसलिए वह अगले सभी मैच में मुंबई के तरफ से ओपनिंग करेंगे।

रोहित शर्मा आरसीबी के मैच के लिए पूरी तरह फिट।

रविवार को मुंबई के नेट प्रेक्टिस में रोहित शर्मा ने आधा घंटा से ज्यादा समय व्यतीत किया। और उन्हे घुटने में कोई परेशानी नहीं आई। इस बीच उन्हे अपने घुटने का इस्तेमाल कर स्पिनर्स को स्वीप शॉट भी खेलते हुए देखा गया।

हालांकि मुंबई इंडियस के लिए रोहित शर्मा का फॉर्म जरूर चिंता का विषय बना हुआ है। इस सीजन खेले गए तीन मैचों में रोहित शर्मा का बैट बिल्कुल भी नहीं चला है। उन्होंने तीन मैचों में कुल 21 रन बनाए हैं। एक मैच में तो वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

आने वाले मैच में फ्रेंचाईजी और रोहित शर्मा के फैंस को उम्मीद है कि हिट मैन के बैट से बड़े स्कोर आएंगे। क्योंकि इस सीजन मुंबई इंडियस का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। चार मे से तीन मैच हारकर मुंबई इंडियस पॉइंट टेबल पर निचले पायदान पर स्थित है।

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

1 thought on “MI VS RCB : मैच से पहले रोहित शर्मा के फिटनेस को लेकर क्या कहा महेला जयवर्धने ने? क्या RCB के खिलाफ खेल पाएंगे हिट मैन?”

Leave a Comment