IPL 2025: जब-जब धोनी ने लगाए बड़े शॉट, तब-तब चेन्नई को मिली हार! जानिए चौकने वाले आँकड़े

वर्ल्ड क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी को बेस्ट फिनिशर के रूप में गिना जाता है। उन्होंने अपने कैरियर में ऐसी कई पारियाँ खेली है जहाँ उन्होंने अकेले दम पर मैच जितवाया है। अंतिम के कुछ ओवर्स में बड़ी आसानी के साथ गेंद को सीमा पार भेजने कि क्षमता और मैच खत्म करने कि उनकी काबिलियत धोनी को बेस्ट फिनिशर के रूप में पहचान दिलाती है।

धोनी ने अपने अकेले के दम पर इंडिया टीम और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को अनेकों मैच जितवाए हैं। जहाँ वे अंतिम ओवर में 24 रन तक सफलता पूर्वक चेस किए हैं लेकिन पिछले कुछ सीजन से यह देखने को मिला है कि जब जब धोनी का बल्ला चला है चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2025 के अभी तक हुए तीनों मैच को ही देखा जाए तो चेन्नई ने अपना पहला मैच जीता था। जिसमें धोनी ने कोई रन नहीं बनाया था। इसके बाद खेले गए दोनों मैच में धोनी ने बहुत तेजी के साथ रन बनाए हैं। और दोनों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा था।

आरसीबी के खिलाफ उन्होंने नाबाद 16 गेंद पर 30 रन बनाए लेकिन यह रन जीत के काम न आ सकी। इसके अलावा राजस्थान के खिलाफ भी धोनी के बैट से रन आए मगर टीम यहाँ भी हार गई।

धोनी ने लगाई बाउंड्री तो हार जाएगी चेन्नई?

2023 के बाद आईपीएल के आँकड़े यही बताते हैं कि धोनी का बल्ला जब-जब चला है चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई ने 2023 के बाद रनों का पीछा करते हुए जितनी भी जीत दर्ज कि है उस मैच में धोनी ने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई है। 

धोनी ने लगाई बाउंड्री तो हार जाएगी चेन्नई?

2023 के बाद धोनी ने रनों का पीछा करते हुए 9 पारियाँ खेली है जिसमें से चेन्नई को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इन 9 पारियों में धोनी के बैट से कुल 166 रन निकले हैं। इन रनों को बनाने के लिए उन्होंने 84 गेंदों का सामना किया है। इस बीच उन्होंने 13 चौके और 13 छक्के लगाए हैं।

बाँकी के जिन 3 मैच में चेन्नई कि टीम ने जीत हासिल कि है उसमें धोनी ने कुल 9 गेंद खेलते हुए 3 रन बनाए हैं और एक भी चौका व छक्का नही मार पाए हैं।

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

Leave a Comment