मशहूर पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की मौत? जानिए वायरल वीडियो के पीछे का सच!

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की मौत कि खबर इस समय खेल जगत की सुर्खियों में  है। जहां यह दावा किया जा रहा है की शनिवार को पाकिस्तान में शाहिद अफरीदी की मौत हो गई है। 

दरअसल सोशल मीडिया में एक न्यूज वीडियो वायरल हो रही है। जहां शाहिद अफरीदी की मौत के बारे में सूचना दी जा रही है। आइए जानते हैं इस खबर में कितनी सच्चाई है? क्या शाहिद अफरीदी की सच में मौत हो गई है या यह एक अफवाह है ? 

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

शनिवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगी जहां एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के माध्यम से यह दिखाया जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की मौत हो गई है। 

क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?

इस वीडियो में Samaa Live नाम के एक न्यूज चैनल पर दो एंकर बैठे हुए हैं जो अपने दर्शकों को  बता रहे हैं कि –

“पाकिस्तान के पूर्व कप्तान  शाहिद अफरीदी को कराची में सुपुर्द-ए -खाक कर दिया गया। विजन ग्रुप के चेयरमेन अब्दुल अलीम खान, एडवाइजर टू चेयरमैनअकरम चौधरी और स्टाफ ने शाहिद अफरीदी खान के इंतकाल पर गहरे गम और दुख का इजहार किया है।”

इस वीडियो में पीछे बैकग्राउंड पर एक एम्बुलेंस और शाहिद अफरीदी का फ़ोटो भी दिखाया जा रहा है। 

दरअसल यह एक फेक वीडियो है जिसे AI की मदद से एडिट किया गया है। सच्चाई यह है कि शाहिद अफरीदी की मौत नहीं हुई है। न ही कोई न्यूज चैनल पर इस तरह की वीडियो प्रसारित हो रही है। 

इंडिया में बैन है शाहिद अफरीदी का सोशल एकाउंट

अप्रैल महीने में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के बहुत सारे यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया एकाउंट को बैन कर दिया था। जिसमें शाहिद अफरीदी के सोशल हेंडल भी शामिल थे। 

चूंकि पहलगाम अटैक के बाद अफ्रीदी ने इंडियन आर्मी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इसके पहले भी शाहिद अफरीदी भारत और भारत सरकार के खिलाफ विवादित बयान बाजी करते रहे हैं। जिसकी वजह से वह भारत मे अक्सर ट्रोल किए जाते रहे हैं।

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

Leave a Comment