आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कि ऐतिहासिक जीत के बाद बैंगलोर का चिन्नास्वामी स्टेडियम कुछ ही घंटों में मौत का सबब बन गया। क्योंकि इस स्टेडियम के पास मची भगदड़ से 13 लोगों कि जान चली गई। आने वाले कुछ घंटों में मौत का यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
दरअसल 3 जून को खेले गए RCB VS PBKS के मध्य फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के आईपीएल इतिहास में पहली बार ट्रॉफी अपने नाम किया था। जिसके बाद इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में बुधवार को RCB की ओर से विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया।
इस विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए हजारों लोग स्टेडियम कि तरफ बढ़े थे। लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से स्टेडियम के मेन गेट के पास अफरा तफरी मच गई।और देखते ही देखते RCB के हजारों फैंस भगदड़ में तब्दील हो गए।
विभिन्न मीडिया न्यूज के मुताबिक इस भगदड़ में काफी लोग घायल हुए हैं तथा 13 लोगों कि मृत्यु होने की पुष्टि की गई है। जिसमें से कुछ घायल व्यक्तियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इसलिए मरने वालों कि संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली बार ट्रॉफी जीतने पर मिली मोटी रकम।
- हेनरिक क्लासेन ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास लिया
- ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने लिया एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास।
इस घटना पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार ने गहरा शोक जताया है। चूंकि इस विक्ट्री परेड में किसी भी तरह कि अनहोनी से बचने के लिए 5000 से अधिक जवानों कि ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद इस तरह की घटना सुरक्षा में बड़ी चूक है।