5 भारतीय जिन्होंने IPL में सबसे कम गेंद में लगाया शतक। पहले नंबर पर सिर्फ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी।

आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा शतक लगाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। क्योंकि टी 20 में बल्लेबाज के पास बहुत कम गेंदे होती है इसलिए शतक लगाने के लिए बल्लेबाज को बड़े-बड़े शॉट खेलने होते हैं।

लेकिन IPL मे ऐसे कई मौके आए हैं जहां बल्लेबाजो ने कम से कम गेंदों में शतक लगाकर क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। तो क्या आप जानते हैं किस भारतीय खिलाड़ी ने IPL में सबसे कम गेंदों में शतक जादा है?

कम गेंद में शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज।

कम गेंद में शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज।

आज हम आपको बताते हैं ऐसे पाँच भारतीय खिलाड़ी के बारे में जिन्होंने आईपीएल में शतक लगाने के लिए सबसे कम गेंदे खेली हैं। 

1. वैभव सूर्यवंशी

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। जिन्होंने यह कारनामा IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के तरफ से खेलते हुए किया है। सूर्यवंशी ने शतक पूरा करने के लिए महज 35 गेंदों का सामना किया था। इस पारी के दौरान उन्होंने 11 छक्के लगाए थे।

2. यूसुफ पठान

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युसूफ पठान। जिन्होंने साल 2010 में राजस्थान के तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियन्स के खिलाफ महज 37 गेंदों में शतक ठोक दिया था। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए थे।

3. प्रियांश आर्य

सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों कि सूची में तीसरे नंबर पर हैं पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य। इन्होंने भी IPL 2025 में पंजाब किंग्स के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मात्र 39 गेंदों में शतक जड़ दिया था। इस पारी में उन्होंने 9 छक्के लगाए थे।

4. अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। जिन्होंने साल 2025 में पंजाब किंग्स  के खिलाफ खेलते हुए महज 40 गेंदों में शतक पूरा कर इतिहास कायम कर दिया था। इस पारी में अभिषेक ने 10 छक्के लगाए थे।

5. मयंक अग्रवाल

पाँचवे नंबर पर है मयंक अग्रवाल जिन्होंने 2010 में पंजाब किंग्स के तरफ से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए मात्र 45 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था। हालांकि इस साल मयंक अग्रवाल को मेगा आक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। 

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

Leave a Comment