20 अप्रैल को सुपर संडे में IPL की दो सबसे सफल टीम आपस में भिड़ेंगी। जहां मुंबई इंडियंस, धोनी की पलटन से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।
इस ग्रेट राइवलरी में एक तरफ होगी धोनी की CSK तो दूसरी ओर होगी वानखेड़े के बादशाह, मुंबई इंडियंस। मुंबई इंडियंस शुरुआती हार के बाद अपना लय पकड़ चुकी है और अंतिम के दोनों मैच जीतकर आ रही है। इस मैच को जीतकर वह पॉइंट टेबल पर लंबी छलांग लगाना चाहेगी।
वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स जैसे तैसे अपने अंतिम मैच मे लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर कुछ आत्मविश्वास हासिल किया होगा। इसी आत्मविश्वास और फिर से माही मैजिक की उम्मीद के साथ इस मैच में मुंबई को हराकर प्ले ऑफ में जाने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखना चाहेगी।
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े का पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। लाल मिट्टी के इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है।
लेकिन बॉल पिच होने के बाद अच्छी उछाल के साथ बैट पर आती है। स्पिनर्स के लिए इस मैदान में कोई खास मदद नहीं होता, लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद रिस्ट स्पिनर्स को कुछ मदद मिल सकती है।
CSK के लिए मिडिल ऑर्डर सबसे बड़ी चुनौती
चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अपने बल्लेबाजों के साथ संघर्ष कर रही है। मिडिल ऑर्डर में राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर और रवींद्र जडेजा पूरी तरह से असफल हुए हैं।
चेन्नई के लिए एक और समस्या है की धोनी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज सेट होने के बावजूद बड़ी हिट लगाने में सफल नहीं हुए हैं।
MI को नूर अहमद और खलील से बचना होगा

MI के लिए शुरुआत में खलील अहमद चुनौती पैदा कर सकते हैं क्योंकि खलील अहमद ने पावरप्ले में बहुत ही शानदार गेंदबाजी की है।
पहले मैच में खलील अहमद ने रोहित शर्मा को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया था। इसके बाद मिडिल ओवर में नूर अहमद सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स और रयान रिकेल्टन के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
चेन्नई, मिडिल ऑर्डर में बदलाव कर सकती है
CSK इस मैच के लिए मिडिल ऑर्डर में बदलाव कर सकती है। राहुल त्रिपाठी और विजय शंकर की जगह आयुष म्हात्रे तथा वंश बेदी को मौका दे सकती है।
- वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास!
- BCCI ने बदली नियम, अब नोटबुक सेलिब्रेशन पर नहीं लगेगा जुर्माना
- IPL में कौन सी टीम की ब्रांड वैल्यूएशन है सबसे ज्यादा।
डेवाल्ड ब्रेवीस भी टीम के साथ जुड़ गए हैं ऐसे में जेमी ओवरटन की जगह ब्रेवीस भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि चेन्नई बहुत ज्यादा परिवर्तन करने से बचती है।