IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान। ऋतुराज गायकवाड चोट के वजह से हुए IPL से बाहर? 

यह सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी तक अच्छा नहीं गया है। पॉइंट टेबल पर लगातार चार हार के बाद CSK नौवें नंबर पर काबिज है जो कि इस टीम कि स्थिति को बयां कर रही है। लेकिन इसी बीच CSK ने ऋतुराज गायकवाड कि जगह धोनी को कप्तान बनाकर सबको चौंका दिया है।

धोनी डेढ़ साल बाद फिर से कप्तान के रूप में चेन्नई को लीड करते हुए दिखेंगे। इसके पहले 2023 में धोनी चेन्नई के कप्तान थे और इसी सीजन चेन्नई ने अंतिम बार अपना पाँचवा टाइटल जीता था। इस बार फिर चेन्नई को उम्मीद है कि धोनी के कप्तानी में टीम वापसी करेगी। 

लेकिन आईपीएल के बीच में इस तरह चेन्नई को अपना कप्तान क्यों बदलना पड़ा ? जबकि ऋतुराज गायकवाड टीम का नेतृत्व कर रहे थे। पिछले साल गायकवाड के नेतृत्व में टीम प्लेऑफ तक नहीं पँहुची थी। तो ऐसी क्या स्थिति बन गई कि आनन फानन में धोनी को कप्तान बनाना पड़ा?

ऋतुराज गायकवाड आईपीएल से बाहर

दरअसल चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। जिसकी वजह से आगे के सभी मैच में धोनी चेन्नई का कप्तानी करते हुए दिखेंगे। 28 वर्षीय ऋतुराज गायकवाड को राजस्थान के बॉलर तुषार देश पांडे के बॉल पर मैच के दौरान कोहनी पर चोट आई थी।

ऋतुराज गायकवाड आईपीएल से बाहर

हालांकि चोट के बावजूद उन्होंने दो मैच में कप्तानी और बैटिंग कि। लेकिन केकेआर से मैच के ठीक पहले चोट गंभीर होने कि वजह से वह टीम से बाहर हो गए हैं। इस बात कि जानकारी देते हुए चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि – आगे आने वाले सभी मैच में ऋतुराज गायकवाड नहीं खेल पाएंगे। उसके स्थान पर धोनी टीम का नेतृत्व करेंगे।

2022 में भी धोनी आधा सीजन के बाद कप्तान बनाए गए थे।

चेन्नई के लिए यह पहली बार नहीं हुआ कि आधा सीजन बीतने के बाद धोनी को कप्तानी दी गई हो। 2022 में भी रवींद्र जडेजा ने निजी कारणों से बीच आईपीएल में कप्तानी नहीं करने का फैसला किया था। जिसके बाद धोनी ने टीम का नेतृत्व संभाला था।

उस सीजन भी जडेजा कि कप्तानी में चेन्नई सूपर किंग्स संघर्ष कर रही थी। लेकिन धोनी के कप्तान बनाए जाने के बाद टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि उस सीजन चेन्नई सूपर किंग्स अपने शुरुआती सभी मैच हार जाने के कारण प्लेऑफ तक नहीं पहुँच पाई थी।

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

2 thoughts on “IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान। ऋतुराज गायकवाड चोट के वजह से हुए IPL से बाहर? ”

Leave a Comment