रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली बार ट्रॉफी जीतने पर मिली मोटी रकम। पंजाब किंग्स भी हुई मालामाल।

आईपीएल का यह सीजन कई मामलों में ऐतिहासिक रहा। जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद अपनी पहली ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं पंजाब किंग्स 10 सालों के बाद फाइनल तक पहुंची थी।

RCB के लिए यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं थी बल्कि यह पूरे टीम व उनके फैंस के लिए एक इमोशनल क्षण था। यह विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ी के लिए एक सम्मान था। जो 18 साल से इस ट्राफी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

हालांकि रनर-अप रहे पंजाब किंग्स भी आईपीएल में आजतक कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। फाइनल में RCB के हाथों मिली हार के बाद पंजाब किंग्स का ट्रॉफी को लेकर इंतजार एक साल और बढ़ गया है।

लेकिन इन सब के बीच BCCI ने ट्रॉफी जीतने वाली टीम और रनर-अप टीम के ऊपर पैसों की बारिश कर दी है। आइए जानते हैं फाइनल जीतने वाली टीम बेंगलुरु को कितनी रकम मिली तथा पंजाब किंग्स को क्या मिला ?

चैंपियन बनने पर RCB को क्या मिला? 

बीते दिनों पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, IPL 2025 का नया चेंपियन बना। इस ऐतिहासिक जीत के लिए टीम को 20 करोड़ रुपये कि प्राइज मनी से सम्मानित किया गया है।

आईपीएल फ्रेंचाइजियों में पैसे के मामले में तीसरे सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी, बेंगलुरु को IPL इतिहास में पहली बार फर्स्ट प्राइज से नवाजा गया है। 

रनर – अप रहे पंजाब किंग्स को कितना पैसा मिला?

रनर - अप रहे पंजाब किंग्स को कितना पैसा मिला? 

फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों मिली हार के बाद पंजाब किंग्स का चैंपियन बनने का सपना तो अधूरा रह गया।

लेकिन पंजाब किंग्स ने पूरे सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है। पंजाब किंग्स को फाइनल में हारने के बावजूद 13 करोड़ रुपये दिया गया है। जो रन-अप टीम को दिया जाता है। 

प्लेऑफ में पहुँचने वाली टीम को क्या मिला? 

प्लेऑफ में पहुँचने वाली टीम मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स को भी प्राइज मनी दिया गया। हालांकि गुजरात टाइटन्स एलिमनेटर में हार गई थी इसलिए उन्हें मुंबई इंडियस से कम राशि दी गई।

मुंबई इंडियंस को क्वालीफाइंग मैच तक पँहुचने पर 7 करोड़ रुपये तथा गुजरात टाइटन्स को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने पर 6.5 करोड़ रुपये दी गई।

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

Leave a Comment