आईपीएल के आते ही चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कि रिटायरमेंट को लेकर खबरें तेज हो जाती है। हर सीजन फैंस को लगता है कि धोनी आखिरी बार अपना आईपीएल खेल रहे हैं। लेकिन धोनी उम्र के इस पड़ाव में पँहुच कर भी लगातार आईपीएल के हर सीजन में बतौर फिनिशर कमाल कर जाते हैं।
इस सीजन भी धोनी कि रिटायरमेंट को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन 22 मार्च को धोनी ने खुद यह स्पष्ट किया कि वह कब रिटायरमेंट ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्या वे अगले साल भी आईपीएल का हिस्सा रहेंगे।
दरअसल 23 मार्च को MI और CSK के मैच के पहले JioHotstar ने उनसे सवाल पूछा कि क्या वे अपना अंतिम सीजन खेल रहे हैं? इसके जवाब में धोनी ने हँसते हुए कहा कि वे जब तक चाहे खेल सकते हैं। इस बयान को सुनने के बाद धोनी के फैंस में काफी उत्साह है। और उन्हे लग रहा है कि धोनी अभी और आगे खेल सकते हैं।
इस बातचीत में उन्होंने फ्रेंचाईजी को लेकर भी कुछ महत्वपूर्ण बयान दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि CSK मेरी फ्रेंचाईजी है। अगर मैं व्हील चेयर पर भी रहूँगा तो ये लोग मुझे घसीट कर ले आएंगे। इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी के बीच कितना गहरा संबंध है।
ऋतुराज गायकवाड़ ने भी धोनी के सन्यास कि खबरों पर लगाया विराम
CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से जब धोनी के सन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा धोनी अभी 43 के उम्र में पूरी तरह से फिट हैं। इसलिए वह आगे भी आपको खेलते हुए दिखेंगे। गायकवाड़ ने यह भी कहा कि – अभी हाल में हो रहे सीरीज में सचिन तेंदुलकर ने जो फॉर्म दिखाई है वह लाजवाब है , अगर वे 50 के उम्र में इस तरह खेल सकते हैं तो माही भी अभी और कुछ वर्ष इस लीग में खलेते हुए दिखेंगे ।
इस सीजन फिर से लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए तैयार हैं धोनी
फ्रेंचाईजी व फैंस को इस सीजन भी उम्मीद है कि धोनी पिछले साल कि तरह लंबे लंबे छक्के लगाते हुए दिखेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी का नेट में प्रेक्टिस करते हुए बहुत सारे वीडियो अपलोड किया है। जिसमें धोनी लंबे लंबे छक्के लगाते हुए दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया में धोनी का एक हेलिकॉप्टर खेलता हुआ वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी अपने पुराने फॉर्म में पथिराना के गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हुए दिख रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी कैरियर के अपने अंतिम दौर मे अपना ट्रेडमार्क शॉट खेलकर छक्का जरूर लगाएंगे ।
1 thought on “IPL 2025 – रिटायरमेंट को लेकर धोनी का बड़ा बयान। कहा, व्हीलचेयर पर बैठकर भी खेल सकता हूँ क्रिकेट”