जोस बटलर कि जगह हैरी ब्रूक को इंग्लैंड व्हाइट बॉल क्रिकेट का नया कप्तान बनाया गया। जानिए क्या कहा ब्रूक ने।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड कि खराब प्रदर्शन के बाद बटलर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था जिसके बाद हैरी ब्रूक को इंग्लैंड टीम के वनडे और टी 20 के लिए नया कप्तान नियुक्त किया गया है।

7 अप्रेल को एक मीटिंग के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड टीम के नए कप्तान के रूप में 26 वर्षीय हैरी ब्रूक को चुना है। इसके पहले हैरी ब्रूक टीम के उपकप्तान रह चुके हैं। अब वे बटलर कि जगह टीम का नेतृत्व करेंगे।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब हैरी ब्रूक इंग्लैंड टीम का नेतृत्व करेंगे। इसके पहले भी 2024 में आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले घरेलू सीरीज में बटलर कि अनुपस्थिति में हैरी ब्रुक को कप्तान बनाया गया था। हालांकि आस्ट्रेलिया ने यह सिरज 3 -2 से जीत लिया था।

इसके पहले हैरी ब्रूक 2018 में अंडर -19 क्रिकेट टीम का कप्तान रह चुके हैं जब इंग्लैंड कि टीम न्यूजीलैंड खेलने गई थी। साथ ही पिछले 1 साल से ब्रूक बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड टीम का उपकप्तान भी हैं। इसलिए ब्रूक को कप्तानी का थोड़ा बहुत अनुभव तो है।

कप्तान बनाए जाने के बाद ब्रूक ने क्या कहा?

हैरी ब्रूक ने कप्तान बनाए जाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद देते हुए कहा कि – “सीमित ओवर क्रिकेट के लिए इंग्लैंड टीम के कप्तान के रूप में मेरे चुनना मेरे लिए सम्मान कि बात है। जब मैं छोटा था तो व्हार्फडेल में बर्ले क्रिकेट खेलता था, तब मैं यार्कशायर का प्रतिनधित्व करने और इंग्लैंड टीम कि कप्तानी करने का सपना देखता था। अब वह मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।”

कप्तान बनाए जाने के बाद ब्रूक ने क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा कि – “मैं अपने परिवार और कोच का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जिन्होंने मेरे पे इतना विश्वास जताया। मै आगे विश्व कप और प्रमुख आयोजन को जीतने के लिए उत्सुक हूँ, जिसके लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने कि हर संभव प्रयास करूंगा ”।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के निर्देशक रॉब कि ने कहा कि – “हमें खुशी है कि हैरी ब्रूक ने कप्तान बनाए जाने कि जिम्मेदारी को स्वीकार्य किया है। वह कुछ समय से हमारे कप्तान के उत्तराधिकारी के रुप में योजना का हिस्सा थे। हाँ, यह जरूर है कि उन्हे समय से पहले यह जिम्मेदारी दी जा रही है।”

आगे उन्होंने कहा कि – “हैरी ब्रूक एक उत्कृष्ट क्रिकेटर है, उनके पास एक बेहतरीन क्रिकेटिंग दिमाग और टीम के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण भी, जो हमें और अधिक श्रृंखलाएं, विश्व कप और प्रमुख वैश्विक टूर्नामेंट जीतने में मदद करेगा।”

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

Leave a Comment