जानिए आईपीएल में दो बार पेनल्टी झेल सुर्खियों में आये दिग्वेश राठी कि कहानी। बिल्कुल आसान नहीं था उनके लिए आईपीएल में एंट्री।

IPL 2025 में पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे लम्बे ऊँचे कद के दिग्वेश राठी अपने प्रदर्शन और सेलिब्रेशन के कारण सुर्खियों में हैं। जिन्होंने मुंबई इंडियस के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन देकर तथा एक विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया था।

दिग्वेश इस सीजन पहली बार IPL खेल रहे हैं। और इस सीजन दो बार पेनाल्टी भी झेल चुके हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वे दो साल पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर नेट बॉलर आईपीएल का हिस्सा थे। इस साल उन्हें लखनऊ कि टीम ने 30 लाख रूपये में खरीदा था। 

दिग्वेश के ऊपर क्यों लगाया गया जुर्माना?

दिग्वेश ने पंजाब के साथ खेले गए मैच में प्रियांश आर्या को आउट किया जिसके बाद बैट्समेन ज़ब पवेलियन कि तरफ लौट रहे थे तो दिग्वेश ने हथेली पर राइटिंग करते हुए पवेलियन कि तरफ ईशारा कर दिया था। 

इस इशारे को BCCI ने अनुचित माना था जिसके बाद इस खिलाड़ी पर मैच फीस का 25 % जुर्माना लगाया था। साथ में एक डी मैरिट अंक भी जोड़ा गया है। 

दिग्वेश के ऊपर क्यों लगाया गया जुर्माना?

आश्चर्य कि बात यह है कि दिग्वेश राठी ने मुंबई के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में फिर से वही गलती दोहराई जिसकी वजह से उन्हे IPL में दो बार जुर्माना लगाया जा चुका है। दिग्वेश ने इस जुर्माने को स्वीकार भी  किया है जो कि मैच रेफरी द्वारा लगाया गया था। चुंकि यह लेवल एक स्तर का उल्लंघन है जिसमें मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है। 

दिग्वेश के लिए आईपीएल का सफर मुश्किल भरा था। 

दिग्वेश राठी मूलतः दिल्ली के सीमापुरी इलाके से आते हैं। जिन्हें सबसे पहली बार 2018-19 में दिल्ली के लिए अंडर 23 टीम में चुना गया था। लेकिन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। फ़िर एक साल उन्हें किसी भी स्तर के क्रिकेट के लिए नहीं चुना गया था।

इसके बाद पिछले साल इनको दिल्ली प्रीमियर लीग में शामिल किया गया जहाँ इनका प्रदर्शन अच्छा था। इसके बाद सैय्यद अली मुस्ताक ट्रॉफी में इन्हे दो मैच खेलने का मौका मिला। जहाँ से इनके लिए IPL कि एंट्री का रास्ता खुला।

पहले भी दिग्वेश मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ट्रायल दे चुके थे जहाँ इन्होने फ्रेंचाईजी को प्रभावित नहीं कर पाए थे। मगर इस साल इनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन ठीक था जिसकी वजह से लखनऊ कि टीम ने ने इस खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल करने के बारे में सोचा।

मैं कुंदन साह हूँ, एक एमबीए छात्र हूँ। मुझे कंटेंट राइटिंग में 7 साल का अनुभव है। पिछले सात सालों में, मैंने अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म के लिए 3000 से ज़्यादा लेख लिखे हैं।

4 thoughts on “जानिए आईपीएल में दो बार पेनल्टी झेल सुर्खियों में आये दिग्वेश राठी कि कहानी। बिल्कुल आसान नहीं था उनके लिए आईपीएल में एंट्री।”

Leave a Comment