17 साल के आईपीएल के इतिहास में वो 9 खिलाड़ी जो शुरू से खेल रहे हैं आईपीएल, कुछ खिलाड़ियों का यह अंतिम सीजन है

2008 में IPL कि शुरुआत हुई  तब से लेकर आज तक इन 17 सालों में 9 खिलाड़ी जो लगातार आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ियों के लिए यह अंतिम सीजन भी हो सकता है। तो कुछ खिलाड़ियों को अभी भी अपने पहले आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है।

इन 17 सालों में IPL कि बहुत सारी चीजें बदल गई। टीम बदल गई , आयोजक बदल गए , प्रायोजक बदल गए लेकिन ये खिलाड़ी नहीं बदले। जानिए उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने आँखों के सामने IPL को दुनिया कि सबसे बड़ी लीग बनते हुए देखा है।

1. महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 

आईपीएल का जब भी जिक्र होगा, महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे सफलतम कप्तान के रूप में जरूर याद किया जाएगा। धोनी, आईपीएल के प्रथम संस्करण से जुड़े हुए हैं। 2008 में जब पहली बार आईपीएल कि नीलामी हुई तो चेन्नई सुपर किंग्स ने  धोनी को  सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को इस सीजन बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन किया है। धोनी के नाम 264 मैच में 5243 रन हैं। 43 साल के धोनी का इस सीजन अंतिम आईपीएल हो सकता है।

2. रोहित शर्मा

आईपीएल में सबसे अधिक ट्रॉफी जीतने वाले कैप्टन के रूप में रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। रोहित शर्मा भी आईपीएल के शुरुआत से इस लीग के साथ जुड़े हुए हैं। काफी लंबे समय तक वे मुंबई इंडियस के कप्तान रह चुके हैं । रोहित शर्मा के नाम 257 मैच में 6628 रन हैं , जो उनकी काबिलियत को दर्शाता है। 

3. विराट कोहली

विराट कोहली 

विराट कोहली आईपीएल के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2008 से सिर्फ एक ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं। साथ ही कोहली इस लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

उनके नाम 252 मैच में 8004 रन हैं। 2 साल पहले तक विराट कोहली आर सी बी के कप्तान भी  थे। लेकिन आज भी कोहली को अपने पहले आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है। 

4. अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे भी वो खिलाड़ी हैं जो आईपीएल के शुरुआती सीजन से जुड़े हुए हैं। इस बीच वे अलग अलग फ्रेंचाईजी के साथ जुड़े रहे। जिसमें उन्होंने राजस्थान रायल्स के लिए 2 वर्ष कप्तानी भी किया। 2023 में वे चेन्नई सुपर किंग्स कि टीम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने बतौर खिलाड़ी अपना पहला खिताब जीता। इस साल रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स कि टीम मे शामिल है , जहाँ वे कप्तानी करते हुए भी दिखेंगे। 

5 . रविचंद्रन अश्विन

2008 में अश्विन को पहली बार चेन्नई कि टीम ने खरीद था। हालांकि वे पहले साल बेंच पर ही  बैठे रहे और 2009 में उन्हे खेलने का मौका मिला । आर आश्विन 2015 तक चेन्नई के टीम का हिस्सा रहे। बाद में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी भी किया। इस वर्ष फिर से आर अश्विन चेन्नई कि टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने आईपीएल कैरियर में 145 विकेट ले चुके हैं। 

6 . रवींद्र जडेजा

2008 में सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने रविंद जड़ेजा कि काबिलियत पर भरोसा करते हुए अपने फ्रेंचाईजी में शामिल किया था। जिसके बाद से अभी तक उन्होंने आईपीएल मे बतौर आलराउंडर शानदार प्रदर्शन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स कि तरफ से खेलते हुए जडेजा ने बतौर खिलाड़ी 4 ट्रॉफी जीतने में सफल रहे हैं। अभी वह चेन्नई के खेमे में शामिल हैं। 

7 . मनीष पांडे

मनीष पांडे भी उन खिलाड़ियों कि लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने आईपीएल के सभी संस्करण मे भाग लिया हो। 2008 में उन्होंने मुंबई इंडियस के साथ अपने आईपीएल कैरियर कि शुरुआत कि तब से लेकर आज तक वो अलग अलग टीम के माध्यम से आईपीएल में खेलते रहे हैं। हालांकि मनीष पांडे का कैरियर काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा है। इस साल वे KKR के तरफ से खेलते हुए दिखेंगे। 

8 . ईशान्त शर्मा

भारत के तेज गेंदबाज इशान्त शर्मा भी आईपीएल के सभी सीजन में खेलने वाले खिलाड़ी हैं। 2008 में उन्होंने केकेआर कि तरफ आईपीएल में डेब्यू किया। तब से लेकर अभी तक वो हर सीजन आईपीएल में किसी न किसी टीम से खेलते रहे हैं। ईशान्त शर्मा एकमात्र ऐसे फ़ॉस्ट बॉलर हैं जो आईपीएल के सभी सीजन में खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

9  स्वप्निल सिंह

2008 में पदार्पण करने वाले स्वप्निल सिंह को अपना पहला मैच खेलने के लिए 9 साल का इंतजार करना पड़ा था। 2017 में जब वे पंजाब किंग्स का हिस्सा बने तब उन्होंने अपना पहला मैच खेला। स्वप्निल सिंह बाएं हाथ के धीमी गति के बॉलर हैं। जो कि वर्तमान में आरसीबी टीम का हिस्सा हैं। 

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

Leave a Comment