टॉप 7 आईपीएल के बल्लेबाज जिन्होंने मारे हैं सबसे लंबे छक्के कुछ बल्लेबाज के नाम सुनकर तो आप बिल्कुल ही हैरान हो जाएंगे क्योंकि उनसे उम्मीद नहीं थी कि इतना लंबा छक्का मार पाएंगे।
#1 एल्बी मोर्कल
एल्बी मोर्कल साउथ अफ्रीका के बहुत ही खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ी थे,इन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग की तरफ से खेलते हुए प्रज्ञान ओझा के बोलिंग में 125 मीटर का छक्का मारा जो आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा छक्का है।
#2 प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार को आप केवल एक स्विंग बॉलर के रूप में जानते हैं, लेकिन प्रवीण कुमार ने 2011 में लसित मलिंगा की बोलिंग में 124 मी का छक्का मारा था,जो की बहुत ही लंबा छक्का था और वह दूसरे नंबर पर हैं लंबी छक्के मारने में।
#3 एडम गिलक्रिस्ट

एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के बहुत ही खतरनाक बल्लेबाज थे,उन्होंने 2011 में 122 मीटर का छक्का मारा था जो तीसरे नंबर पर हैं, सबसे लंबी छक्के मारने में।
#4 रॉबिन उथप्पा
रॉबिन उथप्पा ने 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए 120 मीटर का छक्का मारा था जो कि आईपीएल की इतिहास में चौथा सबसे लंबा छक्का था।
#5 क्रिस गेल
क्रिस गेल वेस्टइंडीज के बहुत ही धाकड़ बल्लेबाज हैं, 2013 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 119 मीटर का बहुत लंबा छक्का मारा था । पांचवें स्थान पर हैं सबसे लंबा छक्का मारने वाले प्लेयर की लिस्ट में।
#6 युवराज सिंह
युवराज सिंह इस लिस्ट में ना हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता, उन्होंने 2009 में 119 मी का छक्का मारा था और छठे नंबर पर मौजूद हैं।
#7 रॉस टेलर

रॉस टेलर न्यूजीलैंड के बहुत ही खतरनाक बैट्समैन है ,उन्होंने 2009 में 119मीटर का छक्का मारा था और सातवें नंबर के प्लेयर हैं,सबसे लंबा छक्के मारने खिलाड़ी की लिस्ट में।
आपको टॉप सेवन सबसे लंबा छक्का मारने वाले खिलाड़ी के बारे में जानकारी बताई गई है, किसी भी प्रकार की आपको जानकारी में समस्या लगती है तो जरूर कमेंट में पूछ सकते है।
1 thought on “Top 7: आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज”