गायकवाड की जगह कौन? CSK के रिप्लेसमेंट रडार पर पृथ्वी शॉ, ब्रेवीस और मयंक अग्रवाल।

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड कोहनी में चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी दोबारा CSK के लिए कप्तानी करते हुए दिखेंगे। हालांकि फ्रेंचाईजी  ऋतुराज के रिप्लेसमेंट के रूप मे किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने के बारे में जरूर सोचेगी।

अब यह दिलसचस्प निर्णय होगा कि ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं जिसे फ्रेंचाईजी ऋतुराज के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल करेगी। CSK के कोच फ्लेमिंग ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि टीम ऋतुराज का रिप्लेसमेंट ढूंढ रही है। 

पहले से संघर्ष कर रही CSK के लिए उसके स्टार बल्लेबाज का चोटिल हो जाना चेन्नई के लिए बड़ा झटका है। क्योंकि  पिछले कुछ सीजन से ऋतुराज गायकवाड चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। चेन्नई के तरफ से उन्होंने 71 मैच में 40 कि औसत से 2502 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 20 अर्धशतक भी लगाए हैं। 

पृथ्वी शॉ हो सकते हैं गायकवाड का रिप्लेसमेंट

पृथ्वी शॉ हो सकते हैं गायकवाड का रिप्लेसमेंट

तमाम मीडिया आर्टिकल के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स ऋतुराज कि जगह पर पृथ्वी शॉ को शामिल करने के बारे में सोच सकती है। क्योंकि मेगा आक्शन में पृथ्वी शा अनसोल्ड गए थे और अभी वो किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

ऐसे में पृथ्वी शॉ, ऋतुराज के जगह बेस्ट विकल्प हो सकते हैं। पृथ्वी का आईपीएल में शानदार रिकार्ड भी रहा है। उन्होंने 79 मैचों में 148 कि स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं।

मयंक अग्रवाल और आयुष म्हात्रे भी उपलब्ध हैं। 

मयंक अग्रवाल भी मेगा आक्शन में अनसोल्ड गए थे। इसलिए चेन्नई के पास मयंक के रूप में भी एक विकल्प है। मयंक अग्रवाल को आईपीएल खेलने का काफी अनुभव है उन्होंने अलग-अलग टीमों के साथ खेलते हुए 127 मैचों में 2600 से ज्यादा रन बनाए हैं। मयंक अग्रवाल , धोनी के साथ भी खेल चुके हैं।

इसके अलावा युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे भी चेन्नई के लिए ऋतुराज का विकल्प हो सकते हैं। इस प्लेयर को चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रायल के लिए बुलाया भी था। इसलिए यह उम्मीद किया जा रहा है कि फ्रेंचाईजी इस प्लेयर के बारे में जरूर सोचेगी।

देवाल्ड ब्रेविस, बतौर रिप्लेसमेंट शानदार विकल्प। 

साउथ अफ्रीका के हीटर बैट्समेन  डेवाल्ड ब्रेवीस भी चेन्नई सुपर किंग्स में ऋतुराज कि जगह ले सकते हैं। चेन्नई इस सीजन अपने स्लो रन रेट के कारण संघर्ष कर रही है।

ऐसे में यह बल्लेबाज अंत के ओवर में तेज गति से रन बनाने में सक्षम है। इसके पहले भी देवाल्ड ब्रेविस MI का हिस्सा थे लेकिन वहाँ उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला।

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

Leave a Comment