रोमारियो शेफर्ड ने लगाया इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक। मात्र 14 गेंदों में लगाया अर्धशतक।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)  के बीच खेले गए आईपीएल मैच में रोमारियो शेफर्ड ने इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया है।

18 वें ओवर में बैटिंग करने आए रोमारियो शेफर्ड ने 378 के स्ट्राइक रेट से मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और चार चौकें जड़े।

इस मैच से पहले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ मात्र 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। लेकिन रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों में फिफ्टी लगाकर इस रिकार्ड को तोड़ा।

रोमारियो शेफर्ड के इस पारी के बदौलत ही एक समय 180 तक पंहुचने के लिए संघर्ष कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 213 रन बना दिए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी के 12 गेंदों में 54 रन बनाए।

खलील अहमद के ओवर में जड़े 32 रन

रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने 19 वें ओवर में खलील अहमद के 6 गेंदों में ही 33 रन जड़ दिए। इस ओवर में उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके जड़े।

इसके बाद 20 वें ओवर बॉलिंग करने आए पथिराना को 21 रन मारे। जिसमे 2 छक्के और 2 चौके शामिल थे।

IPL के इतिहास में रोमारियो शेफर्ड का चौथा सबसे तेज अर्धशतक।

IPL के इतिहास में रोमारियो शेफर्ड का चौथा सबसे तेज अर्धशतक।

1. यशस्वी जायसवाल

साल 2023 में यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था। इस रिकार्ड को अभी तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।

2. पैट कमिंस

2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बैटिंग करते हुए पैट कमिंस ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

3. केएल राहुल

2018 में केएल राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब के तरफ से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मात्र 14 गेंदों में फिफ्टी लगाकर इतिहास रचा था।

4. रोमारियो शेफर्ड

रोमारियो शेफर्ड इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने भी मात्र 14 गेंदों में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अर्ध शतक जड़ा है।

मैं विकर्तन ठाकुर, बीएससी कंप्यूटर साइंस का छात्र हूँ और पिछले 5 वर्षों से खेल, तकनीक और राजनीति जैसे विविध विषयों पर लेखन कर रहा हूँ। विश्लेषणात्मक नजरिया और विषयों पर गहरा शोध मेरी प्रमुख विशेषता है।

Leave a Comment